देश में पहली बार एक दिन में एक लाख से अधिक टेस्ट, पांच हजार से कम नए मरीज, पढें राज्यों का हाल
सुमन कुमार
देश में लगातार तीन दिन से कोरोना के नए मामले 5 हजार की संख्या को पार कर रहे थे मगर मंगलवार को इसपर अंकुश लगा है और नए मामलों की संख्या एकबार फिर 5 हजार से नीचे दर्ज की गई है। इसके अलावा ठीक होने वालों की संख्या में भी तेजी आई है। इसके साथ ही देश में पहली बार एक दिन में टेस्ट की संख्या एक लाख की संख्या को पार कर गई है।
सबसे पहले अच्छी खबर
देश में कोरोना मरीजों के ठीक होने की दर बहुत अच्छी है। जहां पूरे देश में कोरोना की रिकवरी दर 39 प्रतिशत के करीब पहुंच गई है वहीं कोरोना से मौत की दर 3.1 फीसदी ही है जो कोरोना से बुरी तरह प्रभावित देशों के मुकाबले बेहद कम है। इसमें भी खास बात ये है कि मृतकों में 70 फीसदी की मौत की प्राथमिक वजह कोरोना नहीं बल्कि दूसरी बीमारियां जैसे कि डायबिटीज, किडनी, लिवर, हार्ट आदि की समस्याएं हैं जो कोरोना होने के कारण नियंत्रण से बाहर चली गईं। यानी देश में अबतक कोरोना से होने वाली 3163 मौतों में से सिर्फ 950 मौतें ही वास्तव में कोरोना मौतें कही जा सकती हैं। वैसे प्रति लाख आबादी में भारत में कोरोना से मौत की दर सिर्फ .2 है। दूसरे शब्दों में कहें तो प्रति 10 लाख आबादी में 2 लोगों की मौत कोरोना के कारण हो रही है।
देश में क्या है मरीजों की स्थिति
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार मंगलवार सुबह तक भारत में कोरोना वायरस के कुल एक्टिव पीड़ितों की संख्या 58802 पर पहुंच गई है। अभी तक 39173 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। आंकड़ों के मुताबिक इस संक्रमण से पूरे देश में 3163 लोगों की मौत हुई है। एक माइग्रेटेड मरीज को मिलाकर देश में कोरोना के कुल कन्फर्म 101139 मामले हो गए हैं। कुल मरीजों में विदेशी मरीज भी शामिल हैं।
आंकड़ों में देखें पिछले 24 घंटे का हाल
पिछले 24 घंटे के आंकड़े देखें तो देश भर में कोविड19 के 4970 नए मामले सामने आए हैं। पिछले 24 घंटे में 2350 और मरीज कोरोना मुक्त घोषित किए गए हैं। इसी अवधि में 134 और मरीजों की कोरोना की वजह से मौत हो गई है। इससे पहले सोमवार को पूरे देश में 5242 नए मरीज सामने आए थे।
देश में कितने टेस्ट
देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के एक लाख एक हजार 475 टेस्ट हुए हैं। सोमवार की सुबह तक देश में कुल 23 लाख 2 हजार 792 टेस्ट हुए थे मगर मंगलवार की सुबह तक ये आंकड़ा 24 लाख 4 267 पर पहुंच गया। वैसे मंगलवार की रात तक के आंकड़ों के अनुसार कुल टेस्ट की संख्या 25 लाख तक पहुंच गई है।
कहां हो रही है ज्यादा मौत
सोमवार और मंगलवार के बीच देश में कोरोना की वजह से जो 134 मौतें रिपोर्ट हुई हैं उसमें से 100 मौतें सिर्फ तीन राज्यों में हुई हैं। एक बार फिर महाराष्ट्र शीर्ष पर है जहां 24 घंटे में 51 कोरोना मरीजों की मौत हो गई है। दूसरे नंबर पर गुजरात है जहां 35 मौतें हुई हैं और तीसरे नंबर पर उत्तर प्रदेश है जहां 14 मौतें दर्ज की गई हैं। इन तीन राज्यों के अलावा दिल्ली में 8, राजस्थान में 7, पश्चिम बंगाल में 6, मध्य प्रदेश में 4, तमिलनाडु में 3, जम्मू कश्मीर और पंजाब में 2-2 एवं बिहार तथा तेलंगाना में 1-1 मौतें दर्ज की गई हैं।
राज्यों का हाल
मंगलवार को सामने आए 4970 नए मरीजों में से 4299 नए मरीज देश के दस राज्यों में सिमटे हुए हैं। वैसे 814 मरीजों की पुष्टि अभी राज्यों से होनी है। मंगलवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट पर दिल्ली से जुड़े नए मरीज और ठीक हो चुके मरीजों के डाटा को अपडेट नहीं किया है जिससे लगता है कि इन 814 मरीजों में अधिकांश दिल्ली के ही हैं। ऐसा होने पर कल यानी बुधवार को दिल्ली के नंबरों में भारी उछाल देखने को मिल सकता है। अन्य राज्यों कों देखें तो मंगलवार को महाराष्ट्र में 2005, तमिलनाडु में 536, गुजरात में 366, उत्तर प्रदेश में 346, राजस्थान में 305, मध्य प्रदेश में 259, पश्चिम बंगाल में 148, बिहार में 129, जम्मू कश्मीर में 106 और कर्नाटक में 99 नए मरीज सामने आए हैं।
पढ़ें- कोरोना वायरस की हर जानकारी और मदद के लिए यहां देखें राज्यवार हेल्पलाइन नंबर
राज्य |
कुल मामले |
ठीक हो चुके |
मौतें |
आंध्र प्रदेश |
2474 |
1552 |
50 |
अंडमान एंड निकोबार आइलैंड |
33 |
33 |
0 |
अरुणाचल प्रदेश |
1 |
1 |
0 |
असम |
107 |
41 |
2 |
बिहार |
1391 |
494 |
9 |
चंडीगढ़ |
196 |
54 |
3 |
छत्तीसगढ़ |
93 |
59 |
0 |
दादर नगर हवेली |
1 |
0 |
0 |
दिल्ली |
10054 |
4485 |
168 |
गोवा |
38 |
7 |
0 |
गुजरात |
11745 |
4804 |
694 |
हरियाणा |
928 |
598 |
14 |
हिमाचल प्रदेश |
90 |
44 |
3 |
जम्मू एंड कश्मीर |
1289 |
609 |
15 |
झारखंड |
223 |
113 |
3 |
कर्नाटक |
1246 |
530 |
37 |
केरल |
630 |
497 |
4 |
लद्दाख |
43 |
41 |
0 |
मध्य प्रदेश |
5236 |
2435 |
252 |
महाराष्ट्र |
35058 |
8437 |
12489 |
मणिपुर |
7 |
2 |
0 |
मेघालय |
13 |
11 |
1 |
मिजोरम |
1 |
1 |
0 |
ओडिशा |
876 |
220 |
4 |
पुडुचेरी |
18 |
9 |
1 |
पंजाब |
1980 |
1547 |
37 |
राजस्थान |
5507 |
3218 |
138 |
तमिलनाडु |
11760 |
4406 |
81 |
तेलांगना |
1597 |
1000 |
35 |
त्रिपुरा |
167 |
85 |
0 |
उत्तराखंड |
93 |
52 |
1 |
उत्तर प्रदेश |
4605 |
2783 |
118 |
वेस्ट बंगाल |
2825 |
1006 |
244 |
राज्यों को पुष्टि के लिए भेजे गए मामले |
814 |
|
|
भारत में कुल मामले |
101139 |
39174 |
3163 |
इसे भी पढ़ें-
दुनियाभर में कोरोना के मामलों की संख्या 46 लाख के पार पहुंची, जानिए भारत में कितनी पहुंची संख्या
Comments (0)
Facebook Comments (0)